सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: देवबंद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की पंचायत में किसानों ने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। सोमवार को गन्ना समिति परिसर में हुई पंचायत में समिति अध्यक्ष फूलदीप गर्ग ने गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पर उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के तहत 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिलाने की मांग की। उन्होंने समिति सचिव से आदेश का अनुपालन कराने को कहा। पंचायत में सतीश गोयल, अनिल शर्मा, चौ. चरणपाल सिंह, चौ. शिवा चरण सिंह, सुभाष चंद, श्याम त्यागी, राजेश त्यागी और राजेंद्र प्रसाद त्यागी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बकाया गन्ना और ब्याज का हिसाब देने को 17 तक का अल्टीमेटम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...