सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: छुटमलपुर। बुधवार को थाना फतेहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्मैक के साथ तीन अलग आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 500 ग्राम स्मैक बरामद की। एसओ रवींद्र सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस छुटमलपुर कट के पास से 319 ग्राम स्मैक के साथ सनव्वर उर्फ पप्पू पुत्र अनीस निवासी दतौली मुगल थाना फतेहपुर एवं थाना क्षेत्र में ईदगाह रोड कमालपुर से 97 ग्राम स्मैक के साथ दानिश उर्फ फहीम पुत्र शमशाद निवासी दतौली मुगल एवं 88 ग्राम स्मैक के साथ राशिद पुत्र अयूब निवासी दतौली मुगल के साथ गिरफ्तार जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...