सहारनपुर, सितम्बर 26 -- Saharanpur News: ऑपरेशन क्लीन के तहत कुतुबशेर थाना परिसर में लंबे समय से खड़े माल मुकदमाती, सीजशुदा और जब्त 42 वाहनों की शनिवार को नीलामी कराई गई। मानकमऊ पुलिस चौकी परिसर में हुई नीलामी में 45 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया। सबसे ऊंची 6.95 लाख रुपये की बोली नौशाद पुत्र कालू निवासी मोहल्ला शेखजादगान, थाना नानौता ने लगाई। नीलामी उनके पक्ष में छोड़ी गई। नीलामी राशि पर 18 प्रतिशत जीएसटी 1,25,100 रुपये निर्धारित है। नीलाम किए गए वाहनों में तीन चार पहिया, तीन तीन पहिया और 36 दो पहिया वाहन शामिल हैं। आरटीओ कार्यालय ने इन वाहनों का मूल्यांकन 1,72,500 रुपये किया था। नीलामी से प्राप्त 6.95 लाख रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी की राशि राजकोष में जमा कराई जाएगी। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नीलामी प्रक्रिया एसडीएम सदर सुबोध कुमार, क्ष...