Saharanpur News: 35 लोगों ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश
सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: देवबंद। विश्व बंधुत्व दिवस और राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि पर मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की शिव चौक शाखा में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया। शाखा संचालिका पारुल ने कहा कि रक्तदान मानवता की बड़ी सेवा है। एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में मददगार हो सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में दिनेश कुमार, रामकुमार, सचिन, गोवर्धन सिंह और शिवकुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दादी प्रकाशमणि को 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- Almora News: पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.