सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से रास्ते में गुम हुआ मोबाइल महज 35 मिनट में तलाश कर महिला के सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर महिला और उसके परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। 23 सितंबर को अग्रवाल निवास शिवपुरी कॉलोनी, तोता चौक निवासी शुभांगी गोयल पत्नी सक्षम गोयल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका ओप्पो ए-9 मोबाइल घर से गुलशन आइसक्रीम पार्लर के बीच कहीं गुम हो गया है। इसके बाद थाना मंडी में मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। चेकिंग और गश्त के दौरान पुलिस टीम ने महज 35 मिनट में गुम मोबाइल बरामद कर लिया। इसके बाद मोबाइल सुरक्षित हालत में शुभांगी गोयल के सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल मिलते ही...