सहारनपुर, जुलाई 6 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 32 हजार छात्र-छात्राओं की डीबीटी राशि अटक सकती है। वजह यह है कि इन विद्यार्थियों का डाटा अब तक सत्यापित नहीं हो सका है। विभाग आठ जुलाई को विद्यार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी राशि भेजने की तैयारी में जुटा है, लेकिन समय रहते सत्यापन पूरा नहीं होने पर हजारों बच्चे योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

विद्यार्थियों का स्थिति जिले के 1438 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.70 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें अब तक लगभग 1.38 लाख विद्यार्थियों का डाटा सत्यापित किया जा चुका है, जबकि करीब 32 हजार बच्चों का सत्यापन अभी बाकी है। विभाग के अनुसार सबसे अधिक दिक्कत अभिभावकों के बैंक खातों, आधार से संबंधित त्रुटियों और अन्य तकनीकी खामियों के कारण आ...