सहारनपुर, अक्टूबर 6 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम द्वारा सोमवार को जोन एक के न्यू 62 फुटा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 30 से अधिक स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और आठ खनन कारोबारियों सहित करीब एक दर्जन लोगों से 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। सहायक नगरायुक्त जेपी यादव के निर्देश पर नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम जैसे ही न्यू 62 फुटा पर पहुंची अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गयी। कुछ दुकानदारों ने सड़क पर रखा अपना सामान आनन-फानन में उठाकर दुकानों में फेंक दिया। अभियान के दौरान करीब तीन दर्जन स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। खनन का करोबार करने वाले अनेक लोग सड़क पर ही रेत के ढेर लगाकर रेत बेच रहे थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मेरठ रोड पर गरजा पालिका का बुलडोजर, अतिक्रमण ध्वस्त ऐसे आठ ...