Saharanpur News: 27 लाख से होगा सीसी रोड निर्माण व पार्क सौदर्यीकरण का कार्य
सहारनपुर, जुलाई 24 -- Saharanpur News: शुक्रवार को नगर निगम निधि से रंजीत नगर में दो सीसी रोड का निर्माण कार्य, एक पार्क सौंदर्यीकरण का कार्य तथा पानी पाइप लाइन का कार्य शुरु कराया। इन चारों कार्य पर करीब 27 लाख रुपये का व्यय आयेगा। वार्ड 29 बेरी बाग के पार्षद दीपक रहेजा ने क्षेत्र में अजंता बेकरी वाली गली तथा सी सी रोड कार्य तथा नदी के पास फौजी वाली गली के सीसी निर्माण कार्य की सड़क पर गेंती चलाकर शुरुआत की। दोनो सड़कों पर करीब 13 लाख रुपये व्यय होंगे। इसके अतिरिक्त रंजीत नगर में पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का भी शुभारंभ किया। पार्क के सौंदर्यीकरण पर करीब दस लाख रुपये व्यय आयेगा। इसके अतिरिक्त पेयजल की निर्बाध उपलब्धता के लिए पानी की पाइप लाइन का कार्य भी शुरू कराया गया। इस अवसर पर प्रेम छोकरा, सुरेंद्र क्वात्रा, परवीन आहूजा, साहिल गाबा, अश्वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.