सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कोतवाली देहात पुलिस की रविवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी लुटेरा बंटी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी मुनीर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बंटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, चाकू, लूटा गया कुंडल और 460 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, देवला से सरकड़ी खुमार जाने वाली सड़क पर चौराहे के पास चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान बालपुर से बाईपास होते हुए बेहट की ओर जा रही बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और दोनों सरकड़ी शेख की ओर भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर गि...