Saharanpur News: 24 जुलाई को रोजगार मेला, आठ निजी कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं सोसाइटी फॉर पार्टिसिपेटरी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में 24 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की करीब आठ कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in तथा राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.