Saharanpur News: 23-24 अक्टूबर को सजेगा फैशन का मंच, अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर होंगी शामिल
सहारनपुर, अक्टूबर 18 -- Saharanpur News: सहारनपुर। महानगर में 23 और 24 अक्टूबर को वर्ल्ड इंडिया फैशन वीक सीजन-2 एवं उत्तर प्रदेश एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली रोड स्थित फार्म हाउस में होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 10 राज्यों के 40 से अधिक मॉडल शिरकत करेंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर की विशेष उपस्थिति आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी। शनिवार को दिल्ली रोड स्थित कश्मीरी ज्वेलर्स में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उत्तर प्रदेश फैशन डिजाइन काउंसिल (यूपीएफडीसी) के बैनर तले तथा पेरिस इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी (पीआईएफटी) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहारनपुर सहित प्रदेश की फैशन, कला, संस्कृति और उद्यमिता से जुड़ी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- मेहनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.