सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: बेहट। गांव चको स्थित महर्षि कणाद वैदिक संस्कृत गुरुकुल में गुरुवार को उपनयन संस्कार समारोह हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच 23 ब्रह्मचारियों ने यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण किया। गुरुकुल के व्यवस्थापक आचार्य विश्वदेव आर्य ने कहा कि सनातन धर्म में जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए 16 संस्कारों का विशेष महत्व है। उपनयन संस्कार बालक को गुरु की शरण और वेदों के ज्ञान की ओर ले जाने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। समारोह में सौरभ शास्त्री, जयपाल आर्य, सुखदेव आर्य, सागर आर्य, रणदीप आर्य, नवीन आर्य, दीपक कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार, नीरज कुमार, वेदव्रत और सत्यजीत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...