Saharanpur News: 20 किलो चांदी के नाम पर सर्राफा कारोबारी से दो लाख की ठगी
सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। 20 किलो चांदी तय कीमत पर देने का झांसा देकर सर्राफा कारोबारी से दो लाख रुपये एडवांस लेने और बाद में माल व रकम लौटाने से इनकार करने का मामला सामने आया है। सदर बाजार पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजाबी बाग निवासी हंसराज वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह बेटे लवी वर्मा के साथ हकीकत नगर के बड़ा चौक स्थित राधा स्वामी ज्वैलर्स के नाम से कारोबार करते हैं। उनका कहना है कि लक्ष्मी मार्केट सर्राफा बाजार निवासी उमेश और उसके जीजा धनंजय से पहले से कारोबारी संबंध थे। इसी भरोसे पर 11 अक्टूबर 2025 को 1 लाख 69 हजार 700 रुपये प्रति किलो की दर से 20 किलो चांदी का सौदा तय हुआ। अगले दिन आरोपियों ने दो लाख रुपये एडवांस लिए और इसकी लिखित पर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.