सहारनपुर, अक्टूबर 21 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.1 किलो स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.20 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, एसओजी प्रभारी राजीव कुमार सक्सेना और स्वॉट प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज पंवार के नेतृत्व में टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बाबालाल दास आश्रम के बाड़े के गेट के पास से रेशमा उर्फ अरशी निवासी हलवाई हट्टा, आसमा उर्फ बोबी निवासी खाताखेड़ी, निजाकत उर्फ नज्जी निव...