सहारनपुर, जुलाई 4 -- Saharanpur News: गंगोह। हरियाणा के जिला जींद के गांव कलवा निवासी राजेश ने 120 बीघा कृषि भूमि पर कब्जे के प्रयास, फायरिंग, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी के आरोप में कई नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ गंगोह कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने वर्ष 2023 में मौजा शहदपुरा तहसील नकुड़ में करीब 120 बीघा जमीन बैनामे से खरीदी थी। वह तभी से उक्त भूमि पर काबिज हैं और वहां पॉपलर व गन्ने की फसल खड़ी है। आरोप है कि 21 मई को उनके कर्मचारी खेत की मेड़ बनाने का कार्य कर रहे थे, तभी जयभगवान मोर अपने साथ पुलिसकर्मियों को लेकर पहुंचा। यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेज से भूमि बैनामे में उप निबंधक समेत छह पर केस आरोप है कि उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर-ट्रॉली और कटे हुए पॉपलर के पेड़ों को जबरन थान...