Saharanpur News: 108 महिलाओं की कलश यात्रा से शुरू हुआ महाकालेश्वर मंदिर महोत्सव
सहारनपुर, अगस्त 5 -- Saharanpur News: देहरादून रोड स्थित जमालपुर के श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को शिव महापुराण कथा एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 108 महिलाओं की भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। बैंड-बाजों, भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली यात्रा में भगवान गणेश की झांकी गजरथ पर तथा भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा सुसज्जित रथ पर विराजमान रही। विकास रथ पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज बैठे, जबकि ग्राम प्रधान विद्या देवी और सुखबीर कश्यप सारथी बने। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। मंदिर परिसर में पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने शिव महापुराण का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: शिव मंदिर में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.