सहारनपुर, अक्टूबर 23 -- शोभित विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह Saharanpur News: सहारनपुर। गंगोह स्थित शोभित विश्वविद्यालय में शनिवार को नवम दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। इसमें 825 छात्र-छात्राओं को पीएचडी, स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधियां दी जाएंगी। वहीं, पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करने वाले 147 मेधावी विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विवि के मुताबिक, पीएचडी की उपाधि पाने वालों में 61 प्रतिशत छात्र और 39 प्रतिशत छात्राएं हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों में 75 प्रतिशत छात्र और 25 प्रतिशत छात्राएं उपाधि प्राप्त करेंगी। वहीं, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 52 प्रतिशत छात्र और 48 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं। समारोह में बेटे-बेटियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मान मिलेगा। आयोजन के लिए परिसर की सजावट...