Saharanpur News: हादसे में घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा, भीड़ बनाती रही वीडियो
सहारनपुर, सितम्बर 2 -- Saharanpur News: गंगोह। गांव झाड़वन के पास बाइक और कार की भिड़ंत में गढ़ी अब्दुल्ला निवासी अजीम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वह करीब 30 मिनट तक सड़क किनारे पड़ा तड़पता रहा, जबकि मौके पर जमा लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। किसी के अस्पताल न पहुंचाने पर एक राहगीर ने डायल-112 को सूचना दी। पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। अजीम के भाई बशारत ने बताया कि हादसे के बाद अजीम ने फोन कर कार द्वारा बाइक में टक्कर मारे जाने की जानकारी दी थी। अजीम के मुताबिक टक्कर लगने के बाद वह कुछ देर बेहोश रहा। होश आया तो आसपास लोगों की भीड़ थी, लेकिन किसी ने अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.