सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के नेता टिंकू अरोड़ा ने हाउस अरेस्ट किए जाने के विरोध में उच्च न्यायालय में रिट दाखिल करने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो माह से सहारनपुर में सपा नेताओं को लगातार नजरबंद किया जा रहा है, जिससे वे राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने और जनता के सुख-दुख में भागीदारी करने से वंचित हैं। टिंकू अरोड़ा ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें करीब 10 दिन और पांच दिन तक हाउस अरेस्ट रखा गया था। अब छह अक्टूबर की रात से उन्हें नजरबंद किया गया है। उन्होंने इसे भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों से बातचीत के बावजूद समाधान नहीं निकलने पर अब वह हाईकोर्ट का रुख करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...