Saharanpur News: हाउस अरेस्ट करने पर आप नेताओं ने सरकार को घेरा
सहारनपुर, अक्टूबर 9 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुरुवार से उनके घरों में हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पार्टी नेताओं ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। जानकारी के मुताबिक, पार्टी के प्रांतीय सदस्य राजेश तायल, जिलाध्यक्ष संजय जैन, कार्यकारिणी सदस्य हरपाल सिंह, आदित्य गर्ग और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहजाद मलिक सहित मिथुन सूर्यवंशी तथा कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके घरों में नजरबंद रखा गया है। पार्टी का आरोप है कि सरकार विपक्ष से डर रही है और अपनी कमियों को छिपाना चाहती है। आप नेताओं ने इसे अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बताया। यह भी पढ़ें- Hapur News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को दिल्ली कूच से पहले किया नजरबंद
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.