Saharanpur News: हाईटेंशन लाइन से छुआ ट्रक, बटर पेपर में भड़की आग
सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के माहेश्वरी खुर्द गांव में सोमवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से ट्रक में लदे बटर पेपर में आग भड़क गई। आग तेजी से फैलने पर चालक ने जलते ट्रक को गांव के बीच रोकने के बजाय बाहर मुख्य सड़क की ओर ले गया। इससे सीएनजी टैंक तक आग पहुंचने की स्थिति में होने वाले बड़े हादसे का खतरा टल गया। घटना बेहट रोड-माहेश्वरी खुर्द मार्ग पर दोपहर करीब तीन बजे हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, बटर पेपर से लदा सीएनजी ट्रक गांव से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। संपर्क होते ही ट्रक में रखे बटर पेपर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। जलते कागज के टुकड़े रास्ते में गिरते रहे, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण आसिफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.