सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मिर्जापुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में वांछित बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। शनिवार को खारा पावर हाउस के पास पकड़े गए हसन और उसके बेटे अहतशाम के कब्जे से चार बंदूकें, 111 कारतूस, 32 लाख रुपये, तीन मोबाइल फोन और बिना नंबर की वैन्यू कार बरामद हुई। इस मामले में एक अक्टूबर को तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। एसएसपी अभिनंदन सिंह के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हसन पुत्र मो. आरिफ और अहतशाम पुत्र हसन निवासी मिर्जापुर पोल को गिरफ्तार किया। एक अक्टूबर की कार्रवाई मेरठ एसटीएफ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की थी। बरामद चारों बंद...