Saharanpur News: हत्या के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
सहारनपुर, जुलाई 10 -- Saharanpur News: नगर कोतवाली पुलिस ने हत्या के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली नगर इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि माधव नगर निवासी पंकज अरोड़ा की तहरीर पर जाफरनवाज निवासी नीरज गुजराल उर्फ मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने हत्या के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पीड़ित से 72 हजार रुपये भी वसूल लिए। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने खुमरान पुल के पास से नीरज गुजराल उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.