सहारनपुर, सितम्बर 3 -- Saharanpur News: सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 17 फरवरी को जेजे पुरम कॉलोनी निवासी सुधांशु पुत्र शरद राठौड़ ने तहरीर देते हुए तुल लोहरे पुत्र राकेश और करण पुत्र सोनी निवासी मुग्गागड़ के खिलाफ साथियों के साथ मिलकर उसके ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद विवेचना के दौरान अंकुश निवासी नंदपुरी की भूमिका भी सामने आई। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त अंकुश उर्फ खच्चर पुत्र बिजेंद्र निवासी नन्दपुरी कॉलोनी थाना कुतुबशेर को पंत विहार गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...