सहारनपुर, अगस्त 6 -- Saharanpur News: अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के बावजूद समुचित प्रबन्ध नही किये गये है। जिससे मंगलवार को धान से गुलजार मंडी में बरसात के पानी में हजारों कुंतल धान डूब गया था। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ था। इससे नाखुश भाकियू के ब्लाकाध्यक्ष तहसीन चौधरी ने गुरुवार को मंडी सचिव से मिलकर जबरदस्त नाराजगी जताते हुए अविलम्ब जलनिकासी का प्रबन्ध कराने, पर्याप्त टीन शेड, पक्के प्लेटफॉर्म बनवाने की मांग की। उन्होंने मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं के अलावा पानी निकासी व टीन शेड व प्लेटी बनवाने की मांग की। जिसपर सचिव सोहनसिंह ने भाकियू नेताओं को किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Banka News: बारिश होते ही मौसम हुआ सुहाना, जलमग्न हुआ डोकनिया मार्केट सीओ शशि प्रकाश शर्मा व कोतवाल इन्द्रेश चौहान ...