सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गंगोह थाने पर तैनात 2025 बैच के सिपाही विशाल कुमार की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुरादाबाद जनपद निवासी सिपाही विशाल कुमार सहारनपुर से वीआईपी ड्यूटी के बाद गंगोह लौट रहा था कि अचानक रामपुर मनिहारन के समीप उसकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया और विशाल को गंभीर चोट आईं थी। हादसे के बाद उसे तत्काल मेडिग्राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखभाल से उसकी हालत में अब काफी सुधार है। ज्ञातव्य हो सिपाही के घायल होने की सूचना पर थाना प्रभारी इन्द्रेश चौहान, मौ० दाऊद रजा सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...