सहारनपुर, सितम्बर 21 -- Saharanpur News: बेहट। स्थानीय जनता इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने एक दिवशीय शिविर के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। शासन के निर्देश पर आयोजित स्वच्छता अभियान पखवाड़े के तहत स्वयंसेवकों ने विद्यालय के कक्षों, बरामदों, पुष्प वाटिका और खुले प्रांगण में सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता अरुण कुमार गौतम ने कहा, कि छात्रों को पढ़ाई के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। एनएसएस जैसी समाजसेवी संस्थाओं से जुड़कर छात्र सामाजिक कुरीतियों व अंधविश्वासों को दूर करने के साथ नागरिकों को उनके कर्तव्यों और अच्छे संस्कारों के प्रति जागरूक करने में योगदान दें। उनके निर्देशन में स्वयंसेवकों ने फावड़े, खुरपा और झाड़ू की मदद से कूड़ा-कच...