सहारनपुर, सितम्बर 3 -- Saharanpur News: बेहट। कम्बोहमजरा स्थित बीएस जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी सुखपाल सिंह शास्त्री की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम हुआ। पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि शास्त्री का स्वतंत्रता आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान रहा। उन्होंने औरंगाबाद, गुलबर्गा, हैदराबाद व कराची की जेलों में कठोर कारावास झेला। जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी, हंसराज गौतम, अनवेश काम्बोज, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुल्कीराज सैनी, प्रदीप गुप्ता, कानूनगो नरेन्द्र सिंह, राजेश प्रधान, राजेश काम्बोज, अमित सैनी, हाजी मुकरर्म, चौधरी हाशिम, एमएस हुसैन जैदी, ताहिर प्रधान ने विचार रखे। संचालन श्यामसुंदर सैनी और अध्यक्षता अनवेश काम्बोज ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...