सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। यूपी पुलिस के सिपाही पति पर स्कॉर्पियो गाड़ी के लिए 15 लाख रुपये की मांग करने और मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को प्रताड़ित कर बच्चे समेत घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में सिपाही पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर बाजार क्षेत्र की दयाल कॉलोनी, हकीकत नगर निवासी रेखा रानी सिरोही की शादी 29 नवंबर 2021 को बुलंदशहर के छपरावत निवासी जितेंद्र तेवतिया उर्फ जोनी से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, शादी में मायके वालों ने करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि ससुराल पहुंचने पर कम दहेज लाने के ताने दिए जाने लगे। यह भी पढ़ें- Hapur News: दहेज में लग्जरी कार के लिए 13 लाख मांगे, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला पति के पुलिस विभाग में सरकारी नौ...