सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के रेलवे रोड पर सोमवार दोपहर करीब सौ साल पुरानी जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत के धराशायी होते ही मलबा सड़क तक फैल गया और मलबे में कई बाइक-स्कूटर दब गए। इस दौरान धूल का गुबार उठने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय इमारत के भीतर कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि इमारत लंबे समय से जर्जर हालत में थी और करीब छह महीने से उस पर ताला लगा हुआ था। पहले यहां एक कार्यालय संचालित होता था, लेकिन काफी समय से भवन खाली पड़ा था। सोमवार को अचानक इमारत का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा और देखते ही देखते पूरा मलबा सड़क तक फैल गया। इमारत गिरने की सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद मलबा हटाने क...