Saharanpur News: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहारनपुर की लंबी छलांग, प्रदेश में 10वां स्थान
सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहारनपुर ने प्रदेश में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जिले में अब तक 15,321 सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं। इसके साथ सहारनपुर प्रदेश में दसवें स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश में कुल 7,56,346 सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की शुरुआत 15 फरवरी 2024 को की गई थी। योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर परिवारों को बिजली के खर्च से राहत देना और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है। योजना के तहत पात्र परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से सोलर प्लांट लगाने पर सब्सिडी भी दी जा रही है। एक किलोवाट के सोलर प्लांट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.