सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान 20 बड़े बकायादारों से करीब साढ़े नौ लाख रुपये वसूले गए। निगम ने चेतावनी दी है कि सोमवार से बकाया जमा न करने वालों की संपत्तियां सील की जाएंगी। नगर निगम ने वसूली के लिए तीन राजस्व टीमों का गठन किया। कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जिन व्यावसायिक संपत्ति मालिकों को पहले ही बिल और नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन उन्होंने गृहकर और जलकर जमा नहीं कराया, उनके खिलाफ अभियान चलाया गया। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा के नेतृत्व में टीम कोर्ट रोड पहुंची तो बड़े बकायादारों में हड़कंप मच गया। चार बकायादारों पर करीब आठ लाख रुपये बकाया था, जिनमें से तीन लाख रुपये...