सहारनपुर, जुलाई 24 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र में सोने की गिन्नियां सस्ते दामों में बेचने का झांसा देकर एसबीआई की शाखा पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो अज्ञात युवकों और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम बरथा कायस्थ पाठेड़ निवासी हरेंद्र सिंह एसबीआई बैंक में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। पीडि़त ने दर्ज कराए मामले में बताया कि 19 जुलाई को दो अज्ञात युवक और एक महिला ने उन्हें अपने झांसे में लिया। आरोप है कि तीनों ने पहले असली सोने की गिन्नी दिखाकर विश्वास में लिया और बताया कि उनके पास ऐसी कई गिन्नियां हैं, जिन्हें बाजार मूल्य से कम कीमत पर बेच देंगे। उनकी बातों पर भरोसा कर उन्होंने आरोपियों को 10 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि ठगों ने असली गिन्नियों क...