सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान, संवाददाता। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने देवबंद रोड स्थित एक सॉस निर्माण इकाई पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान करीब 550 किलोग्राम टोमैटो सॉस नष्ट कराया गया, उत्पादन मशीन को सीज कर दिया गया और दो नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने सरस्वती कॉलोनी के पास संचालित फैक्ट्री का निरीक्षण किया। जांच के दौरान चार बड़े बर्तनों में करीब 550 किलोग्राम टोमैटो सॉस मिला, जबकि पैकिंग के लिए भी सॉस तैयार अवस्था में रखा हुआ था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर ही पूरे सॉस को नष्ट करा दिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गंदगी व रंग मिलाकर बन रहे सॉस को कराया नष्ट इसके साथ ही फैक्ट्री में लगी उत्पादन मशीन को अगले आदेश तक सी...