सहारनपुर, अगस्त 31 -- Saharanpur News: सेना की वर्दी पहनने का सपना लेकर रविवार को गौतमबुद्धनगर और मेरठ के युवा रविवार को सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उतरे। अग्निवीर जनरल ड्यूटी की शारीरिक दक्षता परीक्षा में युवाओं ने दौड़ समेत निर्धारित शारीरिक परीक्षणों में दमखम दिखाया। भर्ती प्रक्रिया में शामिल 1080 अभ्यर्थियों में से 790 ने सफलता हासिल की, जबकि 290 अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी। रविवार को गौतमबुद्धनगर जनपद की दादरी, गौतमबुद्धनगर और जेवर तहसील तथा मेरठ जनपद की मेरठ तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया हुई। इसके लिए कुल 1250 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। सुबह से ही स्टेडियम में सेना में भर्ती होने का जज्बा लिए युवा पहुंचते रहे। भर्ती प्रक्रिया में 170 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इसके बाद मौजूद 1080 युवाओं ने शारीरि...