सहारनपुर, सितम्बर 8 -- Saharanpur News: नानौता। कृष्ण लीला चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन सुदामा चरित्र के भावपूर्ण प्रसंग के साथ हुआ। अंतिम दिन कथावाचक आचार्य गौरव दीक्षित ने कृष्ण-सुदामा की मित्रता का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों की मित्रता निस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण की मिसाल है। कथा में कृष्ण जन्म, बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा और कंस वध सहित कई प्रसंग सुनाए गए। समापन पर आरती कर प्रसाद बांटा गया। इस दौरान दीपक मित्तल, गणेश शर्मा, नीरज मित्तल, राममोहन प्रजापति, सोनू कश्यप, सौरभ अग्रवाल, अतुल प्रजापति, संदीप कश्यप, नेब सिंह, सोनू सैनी, अंकित नामदेव और प्रियांशु शर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-सुदामा के चरित...