Saharanpur News: सीसीटीवी फुटेज से बाइक चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर, सितम्बर 3 -- Saharanpur News: गंगोह। बाइक चोरी की घटनाओं की जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपी तीतरो क्षेत्र के तबर्रकपुर निवासी सागर उर्फ कल्लू (21) पुत्र चंद्रपाल और विक्की (23) पुत्र धनपाल हैं। जोगीपुरा उर्फ हमजागढ़ निवासी नौशाद की बाइक पांच अगस्त और कपुरी निवासी मुन्नवर की बाइक 29 अगस्त को चोरी हुई थी। दोनों मामलों में गंगोह थाने में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बुढ़ाखेड़ा मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। यह भी पढ़ें- Chapra News: एक दिन में बाइक चोरी का उद्भेदन, दो आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.