सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने सीएम ग्रिड फेज-2 योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क के निर्माण, उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और विभिन्न विभागों के समन्वय की स्थिति का जायजा लिया। नगरायुक्त ने श्रमिकों की संख्या और अन्य संसाधन बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य से जुड़े वेरिएशन/डेविएशन स्टेटमेंट को हर हाल में शनिवार तक तैयार कर सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि स्टेटमेंट तैयार करने से पहले प्रोजेक्ट कंसल्टेंट को मौके पर बुलाकर कार्य का बिंदुवार एवं विस्तृत संयुक्त निरीक्षण कराया जाए। प्रत्येक मद का परीक...