सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: विल बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया में ठाकुर रामप्रताप सिंह और चौधरी नरेश कुमार गुट के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। शनिवार को 265 अधिवक्ता सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मतदान करेंगे। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार अग्रवाल और यशपाल सिंह त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच में सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध मिले। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। ठाकुर रामप्रताप गुट से अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर कुशलपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सैनी, महासचिव आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष कुमारी गुलिस्ता, सहसचिव प्रशासन मनोज सिंघल, पुस्तकालय कुमारी रेणुका और प्रकाशन कमल सिंह प्रत्याशी हैं। गवर्निंग काउंसिल सदस्य पद पर मौ. नसीम अंसारी, अशोक कश्यप, शु...