Saharanpur News: सिलेंडर चोर गिरफ्तार कर भेजा जेल
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- Saharanpur News: पुलिस ने गुरुवार को कोटा स्थित गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी की घटना का 12 घंटे में खुलासा करते हुए उमाही निवासी युवक को सिलेंडर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि गुरुवार को कोटा स्थित गैस गोदाम पर गैस वितरण के दौरान एक युवक भरा हुआ गैस सिलेंडर चुरा कर फरार हो गया था। कोटा निवासी अमन कुमार ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात सिलेंडर बेचने जा रहे उमाही निवासी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि सरफराज के विरुद्ध थाना देवबंद व नागल में पूर्व में भी आधा दर्जन मामले दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.