सहारनपुर, जुलाई 12 -- Saharanpur News: सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में हत्या के प्रयास में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक मामले में पुलिस से बचने के लिए सिपाही पर हमला कर दिया था। सिपाही पर लोहे की पाइप से वार किए थे और वर्दी भी फाड़ दी थी, जिसमें सिपाही घायल हो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी कई दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद किया है। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर संतोष कुतार त्यागी ने बताया कि मोहल्ला शारदानगर निवासी सानु ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जोनी उर्फ श्रवण ने उसके घर में घुसकर चोरी कर रहा था। विरोध करने पर उसने सानु के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी ताई मझला रानी के साथ भी...