सहारनपुर, अगस्त 11 -- Saharanpur News: सरसावा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर डाक कांवड़ के साथ अपने शिवालय की ओर जा रहे दो बाइक सवार कांवड़िए सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकराकर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा लाया गया। सोमवार देर रात अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा की ओर जा रहे हरियाणा के करनाल जनपद के गांव कद्र निवासी जतिन (18) पुत्र बंशीलाल और सचिन (20) पुत्र बिरजू शर्मा बाइक पर सवार होकर डाक कांवड़ लेकर अपने-अपने शिवालय की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे शाहजहांपुर पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: सड़क हादसों में दंपती समेत 50 से ज्यादा घायल हादसे में दोनों कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अनुराग च...