सहारनपुर, सितम्बर 14 -- Saharanpur News: नकुड़। शमशान घाट स्थित साधु के कमरे का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये समेत सामान चोरी करने के बाद आग लगा दी। आग में चारपाई, बिस्तर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ओघड़वीर सुक्कड़ नाथ उर्फ विपिन ने बताया कि शनिवार रात वह गुरु से मिलने बाहर गए थे। लौटने पर कमरे का ताला टूटा मिला। आरोप है कि एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर बक्से से नकदी, बर्तन व कपड़े चोरी किए और फिर कमरे में आग लगा दी। सुक्कड़ नाथ के अनुसार 12 दिसंबर को भी इसी तरह चोरी और आगजनी की गई थी, जिसकी प्राथमिकी दर्ज है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: छौड़ाही में बंद पड़े घरों से 60 लाख की संपत्ति चोरी उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई और नुकसान की भरपाई होने तक केवल जल ग्रहण...