Saharanpur News: सात फेरों के साथ नई जिंदगी शुरू करेंगी निर्धन परिवारों की बेटियां
सहारनपुर, नवम्बर 14 -- Saharanpur News: सहारनपुर। आर्थिक तंगी के चलते बेटियों की शादी की चिंता झेल रहे परिवारों के लिए भारतीय शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट ने मदद का बीड़ा उठाया है। ट्रस्ट की ओर से 15 नवंबर को जनता रोड स्थित पराग दूध फैक्ट्री परिसर में निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। समारोह में विवाह के साथ दिनभर सामाजिक और धार्मिक आयोजन भी होंगे। ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम गौतम ने बताया कि संस्था कई वर्षों से जरूरतमंद परिवारों की मदद और जनकल्याण के काम कर रही है। सामूहिक विवाह का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की जिम्मेदारी में हाथ बंटाना और बेटियों को सम्मान के साथ नए जीवन की शुरुआत कराना है। समारोह की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे सत्संग से होगी। सुबह दस बजे बारात का स्वागत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.