Saharanpur News: साइबर अपराध को रोकने को उठाएं आवश्यक कदम: एसएसपी
सहारनपुर, जुलाई 13 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और ऑनलाइन ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी अभिनंदन सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में साइबर क्राइम संबंधी एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने साइबर अपराधों की रोकथाम को पुलिस की प्राथमिकता बताते हुए सभी अधिकारियों को सक्रिय और समन्वित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों की गहन एवं प्रभावी जांच करने तथा पीड़ितों की धनराशि जल्द से जल्द रिकवर कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में साइबर अपराधों से जुड़े नए तरीकों और अपराधियों की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की गई। अधिकारियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.