सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सहारनपुर और आसपास के युवाओं को स्टार्टअप के लिए महानगरों का रुख न करना पड़े, इसके लिए अब स्थानीय स्तर पर संस्थागत सहयोग मिलेगा। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के एमएसयू एकेडमिक फाउंडेशन के तहत संचालित अम्बिका एमएसयू इनक्यूबेशन सेंटर को उत्तर प्रदेश सरकार के स्टार्टइनयूपी कार्यक्रम के अंतर्गत इनक्यूबेटर की मान्यता और परिचालन व्यय प्रोत्साहन की स्वीकृति मिली है। इस संबंध में सोमवार को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन स्थित सेमिनार हॉल में पत्रकार वार्ता हुई। कुलपति प्रो. विमला वाई ने कहा कि अम्बिका का उद्देश्य युवाओं के विचारों को उद्यम में बदलने के लिए उन्हें अपने क्षेत्र में ही मजबूत संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- बीबीएयू छात्रों ने जाना स्टार्टअप का गुर, 'नवकल्पना' के तहत फील्ड वि...