सहारनपुर, अगस्त 10 -- Saharanpur News: कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में دو कांवड़ियों की मौत हो गई। बड़गांव क्षेत्र में दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर बाइक के प्रतिबंध के बावजूद दो युवक बाइक लेकर पहुंच गए और दल्हेड़ी के पास डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में बागपत के छपरौली निवासी मोहित की मौत हो गई। हादसे ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं रामपुर मनिहारान में डाक पार्सल कंटेनर की टक्कर से दिल्ली निवासी डाक कांवड़िए हिमांशु उर्फ हनी डागर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बड़गांव क्षेत्र में सोमवार तड़के मोहित और सागर बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। दोनों के बड़ौत के पास गांगनौली के आसपास अवैध कट से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने की जानकारी सामने आई है। दल्हेड़ी के पास बरसाती नाला पुल पर बाइक डिवाइडर से टकरा...