Saharanpur News: सहारनपुर मंडल की बेटियों ने देवीपाटन को 6-0 से रौंदा
सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सब-जूनियर गर्ल्स इंटर रीजन स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में सहारनपुर मंडल की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने देवीपाटन मंडल को 6-0 से हराया। पिहू पंवार ने तीन गोल दागकर हैट्रिक लगाई, जबकि देवांगी ने दो और आरुषि ने एक गोल किया। करीब 30 साल में पहली बार टीम ने ग्रुप के शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं। अगले मैच में जीत से क्वालीफिकेशन की राह मजबूत होगी। कोच मोहम्मद अली खान, मैनेजर मोहम्मद शरीम और सचिव समीर खान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टीम में एयरफोर्स स्कूल की पिहू पंवार, देवांगी, आकांक्षा, राधिका और खुशी समेत अन्य विद्यालयों की खिलाड़ी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: प्रदेश स्तरीय बालिका फुटबाल प्रतियोगिता शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.