सहारनपुर, नवम्बर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह तोमर का सहारनपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष चौधरी विनोद पंवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर पहुंचकर उनका स्वागत किया। इसके बाद काफिले के साथ उन्हें जिला भाजपा कार्यालय लाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पटकों से उनका अभिनंदन किया। जिला कार्यालय पर आयोजित परिचय बैठक में भंवर सिंह तोमर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत परिचय कर संगठनात्मक गतिविधियों पर संवाद किया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया...