सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सहारनपुर कलाकार एसोसिएशन ने आगामी श्रावण मास कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण एवं धार्मिक गरिमा के अनुरूप संपन्न कराने की मांग की। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर बजने वाले अश्लील भजनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही मेले में शामिल होने वाली झांकियों को मर्यादित रखने और भगवान के स्वरूप में केवल प्रशिक्षित कलाकारों द्वारा ही झांकियां प्रस्तुत कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को दिए गए ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति भगवान के स्वरूप में अशोभनीय नृत्य करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसी झांकी को बंद कराया जाए। यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इच्छुक कलाकार 25 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन इसके अलावा ...